बीएसएफ की शस्त्र पूजा में शामिल हुए राजनाथ सिंह, जवानों के परिवार से भी की मुलाकात

बीकानेर. शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल परिसर में दशहरे पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। गृहमंत्री का यह पहला दौरा है। इसे देखते हुए बीएसएफ ने काफी तैयारी की। इस दौरान बीएसएफ की तोप, गन आदि हथियारों की पारंपरिक तरीके से पूजा की गई। यह पूजन हर साल होता है। क्योंकि इन्हीं शस्त्रों के बल पर बीएसएफ के जवान हमारे देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।

दो दिन के दौरे पर बीकानेर पहुंचे: राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बीएसएफ के मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया। इससे पहले गुरुवार को केन्द्रीय गृह मंत्री जवानों के घर गए और परिवारों से मुलाकात की। उनका रहन सहन देखा।

राजनाथ ने जवानों के बच्चों से बातें कीं। उन्होंने करीब डेढ़ घंटा जवानों के परिवारों के बीच बिताया। गृहमंत्री ने बीकानेर सेक्टर मुख्यालय का जायजा लिया और रसोईघर भी देखा। सीमा की सुरक्षा से संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हर साल विजयादशमी पर भारत-पाक सीमा क्षेत्रों के दौरे पर जाते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading