कैमूर. बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर के बाहुबरही में हथियारबंद अपराधियों ने संजय सिंह नाम के युवक की हत्या कर दी। संजय दिल्ली में रहते थे। उन्होंने बीएसपीएस की परीक्षा पास कर ली थी। कुछ ही दिनों में वह जिला शिक्षा पदाधिकारी के पोस्ट पर ज्वाइन करने वाले थे।
शुक्रवार सुबह वह दशहरा पर्व मनाने के लिए दिल्ली से भभुआ रोड स्टेशन पहुंचे।
संजय अपने भाई के साथ बाइक पर बैठकर गांव जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने हमला बोल दिया। पीछे से संजय को तीन गोलियां मारी गईं। वारदात को अंजाम देकर अपराधी भाग गए।
गांव के लोगों ने संजय को भभुआ सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया और तोड़फोड़ की।