बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अदाकारा कंगना रनौत का वि’वाद कई सालो से चला आ रहा है पर ऋतिक ने पहली बार इसपर अपनी चुप्पी तो’ड़ी है।
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में जब ऋतिक से पूछा गया कि एक्ट्रेस कंगना रनौत आप पर और अब कुछ और फिल्म स्टार्स पर लगातार टीका टिप्पणी कर रही हैं। आप कभी जवाब नहीं देते हैं कैसे खुद को कमेंट करने से रोकेते हैं? कंगना के साथ आपके कानूनी मामला फिलहाल कहां तक पहुंचा है? इस पर ऋतिक रोशन ने कहा- ‘मुझे अब ये समझ आ गया है कि बुली करने वालों के सामने पेशेंश से काम लेना जरूरी है।

ये हमारे समाज पर निर्भर करता है कि वो इसे किस तरह देखता है। जैसा मैं हूं मैं समझता हूं कि अगर में कानूनी रूप से जवाब दूंगा तो आ’क्रामक कहा जाऊंगा और अगर मैं पीछे हट जाता हूं तो मुझे क’मजोर दिल का कहा जाता है।’
ऋतिक ने आगे कहा- ‘मैंने अब सीख लिया है कि मुझे इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ना चाहिए। मगर सच कहूं तो मुझे उन लोगों से भी चिढ़ है जो उसके इस रवैये का सपोर्ट करते हैं वो भी बिना सच जाने और बिना सच जानने की कोशिश किए।
उन्हें ये भी नहीं पता कि उनकी वजह से ये सर्कस 6 साल तक चलता रहा। खैर मैं उस महिला के साथ सीधे तौर पर मेरा कोई भी लीगल केस नहीं है इसलिए क्योंकि भारत में किसी भी लड़के का पीछा नहीं किया जा सकता है।’
