एईएस या चमकी का कह’र बिहार में लगातार जारी है। बारिश होने के बावजूद भी मा’सूमों की मौ’त का सिल’सिला नहीं थ’म रहा है। ताजा मा’मला गया का है, जहां अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज और अ’स्पतालव में छह बच्चों की मौ’त ने स्वास्थ्य विभाग को एक बार फिर सकते में डा’ल दिया है।

बताया जाता है कि दो जुलाई को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में बु’खार की शि’कायत पर 22 बच्चों को भ’र्ती कराया गया था। जिसमें से अब तक छह बच्चों की मौ’त हो गई है। मा’मले में कॉलेज के चिकित्सा अध्यक्ष का कहना है कि माम’ला एईएस का है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। जां’च रिपोर्ट भेजी गई है, इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

मौसम में बदलाव के बाद एईएस के मा’मले कम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रा’हत की सां’स ली थी, मगर गया में बच्चों की मौ’त ने एक बार फिर प्रशासन को सकते में डाल दिया है। इस वर्ष करीब डेढ़ सौ से अधिक बच्चे इस बी’मारी के शि’कार हो चुके हैं। गया में अचानक हुई मौ’त ने एक बार फिर प्रशासन की चू’क उजागर कर दी है।


Input: Jagran