बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक तिवारी उर्फ कार्तिक आर्यन मंगलवार से लखनऊ में अपनी मंडली जमाने जा रहे हैं। अपनी नई फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग करने उत्तर प्रदेश पहुचे और इस फिल्म में उनके साथ हैं अपनी हर फिल्म में एक नए रूप में दिखने वाली भूमि पेडनेकर।

भूमि कहती हैं, ‘पति पत्नी और वो एक क्रैकिंग स्क्रिप्ट है! ये फ्रेश है और मजेदार है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका कंटेंट बहुत अच्छा है। ये ऐसी फिल्म है जिसे आज के दर्शक देखना चाहते हैं।
कार्तिक के साथ यह फिल्म शुरू करने का मैं इंतजार ही कर रही थी। वह बहुत मजाकिया हैं। कॉमिक टाइमिंग भी उनकी बहुत बढ़िया है। 