भारत सरकार फेसबुक की क्रिप्टोकरेंसी लिब्रा की भारत में लॉन्चिंग को हरी झंडी देने के लिए तैयार नहीं

भारतीय बाजार में फेसबुक की क्रिप्टोकरेंसी के लिए लिब्रा की राह मुश्किल होती नजर आ रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट को मानें तो भारत सरकार फेसबुक की क्रिप्टोकरेंग लिब्रा को भारत में लॉन्चिंग को हरी झंडी देने के लिए तैयार नहीं है।

फेसबुक के लिए यह बड़ा झ’टका हो सकता है, क्योंकि भारत एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। पिछले साल अप्रैल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भारत में सभी प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगा दिया था।

add

वहीं पिछले महीने ही क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध और आधिकारिक डिजिटल मुद्रा विधेयक, 2019 (Banning of Cryptocurrency and Regulation of Official Digital Currency Bill, 2019) के ड्राफ्ट के मुताबिक इसकी जद में वे सभी लोग आएंगे जो क्रिप्टोकरेंसी तैयार करेगा, उसे बेचेगा, क्रिप्टोकरेंगी रखेगा, किसी को भेजेगा या क्रिप्टोकरेंसी में किसी प्रकार की डील करेगा। इन सभी मामलों में दो’षी पाए जाने पर 10 साल की जेल होगी।

भारत के आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष गर्ग ने ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में कहा है कि फेसबुक की इस डिजिटल करेंसी को पूरी तरह से समझाया नहीं गया है, लेकिन यह जो भी है, यह एक निजी क्रिप्टोक्यूरेंसी होगी। हालांकि फेसबुक ने इस मामले पर अभी कोई बयान नहीं दिया है।

add 2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading