शाओमी के नए स्मार्टफोन Redmi K20 और Redmi K20 Pro की बिक्री भारत में 17 जुलाई से फ्लिपकार्ट से होगी। वहीं कंपनी ने अल्फा नाम से प्री-लॉन्च सेल का आयोजन करने का एलान किया है। शाओमी की अल्फा सेल 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और एमआई डॉट कॉम से होगी।
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 मिलेगा।

फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला, दूसरा 13 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा दिया गया है।
Redmi K20 Pro में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी जैसे फीचर्स मिलेंगे।
डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।

चीनी बाजार में Redmi K20 Pro के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,499 चीनी युआन यानि करीब 25,200 रुपये है, वहीं इस फोन के 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरियंट की कीमतें क्रमशः 2,599 युआन यानि करीब 26,200 रुपये), 2,799 युआन यानि करीब 28,200 रुपये और 2,999 युआन यानि करीब 30,200 रुपये है।
वहीं Redmi K20 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,999 युआन यानि करीब 20,200 रुपये है। इस फोन के 6GB+128GB वेरियंट की कीमत 2,099 युआन यानि करीब 21,200 रुपये है।