Ducati ने भारत में अपनी नई बाइक Multistrada 1260 Enduro को लांच कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 19.99 लाख और 20.23 लाख रुपये रखी है। इस बाइक में आपको दो कलर ऑप्शन- Ducati रेड और सैंड मिलेंगे।

बाइक में 1,262cc, ट्विन-सिलिंडर इंजन लगा है जो 156 bhp का पावर और 128 Nm टॉर्क जनरेट करता है। स्लिपर क्लच के साथ इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है। सेफ्टी के लिए इसके फ्रंट में ट्विन 320 mm डिस्क ब्रेक और रियर में 265 mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

इसमें राइडिंग मोड्स, 8 सेटिंग्स के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, वीइकल होल्ड कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, Ducati कॉर्नरिंग लाइट्स, और सेमी-ऐक्टिव Ducati स्काईहुक सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा बाइक में 5-इंच का टीएफटी डिस्प्ले लगा है जिसे ब्लूटूथ के जरिये अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है।