ईडी यानि प्रवर्तन निदेशालय ने रोज वैली घो’टाला मामले में अभिनेता और प्रोड्यूसर प्रोसेनजीत चटर्जी को नोटिस भेजा है। उन्हें 19 जुलाई को ईडी के सामने पेश होना है। प्रोसेनजीत बंगाली के मशहूर एक्टर हैं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की ‘ट्रैफिक’ और ‘शंघाई’ में भी काम किया है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक रोज वैली ने 2010-12 के बीच कई बंगाली फिल्मों का प्रोडक्शन किया है। एक फिल्म का प्रोडक्शन चि’टफंड कंपनी हैं’गओवर ने किया जिसमें प्रोसेनजीत हीरो थे।

एजेंसी द्वारा की गई जांच में पता चला कि रोज वैली ने कागजों पर फिल्म के निर्माण लागत का अंदाजा लगाया और फिल्म की फंडिंग के लिए जमाकर्ताओं के पैसे का इस्तेमाल किया। इसी मामले में अभिनेता से पूछताछ की जानी है।