PATNA-NALANDA में पुलिस ग’श्ती पर इलेट्रेस से रखी जायेगी नजर : डीआईजी राजेश कुमार

PATNA : बिहार पुलिस को हा’ईटेक करने की दिशा में मुख्यालय के आदेश पर यु’द्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है. पटना सेंट्रल रेंज के डीआईजी राजेश कुमार ने मंगलवार को इस मामले को लेकर पटना एसएसपी गरिमा मल्लिक और नालंदा एसपी नीलेश कुमार के साथ बैठक की. इस मौके पर डीआईजी श्री कुमार ने कहा कि पटना और नालंदा जिले के सभी थानों को अब लैंड लाइन नंबरों से जोड़ा जायेगा. जहाँ पहले से लैंड लाइन नम्बर मौजूद हैं. उन थानों को छोड़ जितने भी थाना है सभी के कम्युनिकेशन को मजबूत करने के लिए लैंड लाइन नम्बर से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा की जिन थानों में बीएसएनएल का केबल जाने की व्यवस्था नहीं है. उन थानों में बीएसएनएल की मदद से डब्ल्यूएलएल फोन लगाया जाएगा.

डीआईजी ने कहा कि थानों में आये हुए आगंतुकों के बैठने के लिए सभी थानों में आगन्तुक कक्ष का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं.  वहीं एफआ’ईआर की सम’स्या से नि’जात देने के लिए अब सीसीटीएनएस प्रणाली (क्रा’इम एंड क्रिम’नल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) को लागू किया जा रहा है. डीआईजी राजेश कुमार ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि ग’श्ती को मजबूत करने के लिए गश्ती की जांच अब इलेट्रेस से नजर रखी जायेगी. बताते चले की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक में ग’श्ती को लेकर चिंता जाहिर किया था. जिसके बाद डीजीपी ने ग’श्ती को मजबूती से करने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिया था. इसके बाद सबसे पहले पटना और नालंदा जिला से इस कार्य प्रणाली को लागू किया जा रहा है.
गौरतलब हो की गत 7 जून को वि’धि व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने पुलिस गश्ती की स्थिति पर डीआईजी और एसपी द्वारा मॉ’निटरिंग किये जाने के निदेश के साथ ही ग’श्ती टीमों पर नजर रखने के लिए ग’श्ती दल को जीपीएस से लै’स करने के दिशा-निर्देश जारी किये थे ताकि ग’श्ती दल पर नजर रखी जा सके.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.