टीवी सीरियल की सुपरस्टार अनीता हसनंदानी का नाम नच बलिए के सीजन 9 में तय हो गया है। अपने पति के साथ इस शो का हिस्सा बन चुकी अनीता का डांस प्रोमो भी चैनल ने रिलीज कर दिया है।
सलमान खान प्रोडक्शंस के इस शो का हिस्सा बनने के बारे में बात करते हुए अनीता कहती हैं, ‘मुझे नाचना बहुत अच्छा लगता है और मैं हमेशा से नच बलिए का हिस्सा बनना चाहती थी।

अब जबकि मेरे सारे शोज पूरे हो चुके हैं और जो हैं उनमें भी मुझे दिन रात व्यस्त नहीं रहना है तो मैंने इस शो के लिए हां कर दी।’ ‘मैं अब नच बलिए के लिए पूरी तरह अपना ध्यान केंद्रित कर सकती हूं और अपने डांस पर फोकस कर सकती हूं।
शो के प्रोड्यूसर्स इस बार सलमान खान और बानी जे हैं तो ये भी इस शो के लिए हां करने का बड़ा कारण है।’ अनीता इन दिनों इस शो के लिए सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक रोजाना प्रैक्टिस कर रही हैं।
