शूटिंग के हर पड़ाव पर नए रिकॉर्ड बना रही राजामौली की आरआरआर, हीरो के एंट्री सीन का बजट 40 करोड़ रुपये

निर्देशक एसएस राजामौली की अगली फिल्म आरआरआर शूटिंग के हर पड़ाव पर नए रिकॉर्ड बना रही है। स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम और कोमाराम भीम की कहानी पर बन रही इस फिल्म में अल्लूरी सीताराम की भूमिका में राम चरण और कोमाराम भीम की भूमिका जूनियर एनटीआर नज़र आएंगे।

add

फिल्म में अजय देवगन खास भूमिका में हैं, वहीं आलिया भट्ट राम चरण के अपोजिट सीता की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म में राम चरण के पहली बार परदे पर नजर आने का सीन राजामौली ने हाल ही में 15 करोड़ रुपये के तामझाम के साथ शूट किया। सूत्र बताते हैं कि आरआरआर का ये सीन राम चरण के सीन से भी विशाल होने जा रहा है।

add 2

इस ओपनिंग सीन के लिए राजामौली की टीम ने 25 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। सिर्फ दो सीन में 40 करोड़ रुपये खर्च कर देने वाली ये देश की ऐसी पहली फिल्म है जिसके सिर्फ दो हीरो के एंट्री सीन्स पर इतनी रकम खर्च हो रही है। इतने बजट में तो दो अच्छी खासी फिल्में बन सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.