प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार से भि’ड़ी कंगना, एकता कपूर को चिट्ठी लिखकर की ये मांग

विवादों में रहने वाली बॉलीवुड अदाकारा कंगना रानौत की आने वाली फिल्म जजमेंटल है क्या का एक गाना लॉन्च होना था लेकिन गाने से ज्यादा सुर्खियां कंगना ने बटोरी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कंगना एक पत्रकार से भि’ड़ गईं। जिसके बाद अब ऐसा लग रहा है उनकी फिल्म के लिए ये काफी भारी पड़ गया है।

पत्रकार को खूब ख’री खो’टी सुनाने पर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड ऑफ इंडिया नामक संस्था ने फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर को एक चिट्ठी लिखी और फिल्म जजमेंटल क्या है के दौरान घटे पूरे वाकये की निंदा की मांग की।

पत्रकारों ने चिट्ठी में लिखा कि ‘आपकी टीम ने पत्रकारों को इवेंट कवर के लिए न्योता भेजा था। सॉन्ग लॉन्च के दौरान मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत, राजकुमार राव और आप (एकता कपूर) मंच पर थे। एक पत्रकार ने जब सवाल पूछना शुरू किया तो उसका सवाल भी नहीं पूरा हो पाया था कि कंगना रनौत बुरी तरह भि’ड़ गईं। आप भी उस इवेंट में मौजूद थीं ऐसे में आपको सबकुछ पता है कि कैसे कंगना रनौत ने पत्रकार पर आ’रोप लगाए।

add

संस्था मांग करती है कि आप, बालाजी फिल्म्स और कंगना रनौत सार्वजनिक रूप से एक लिखित बयान जारी करें और पूरे घ’टना की निं’दा करें, खासकर कंगना रनौत के व्यवहार की।’ चिट्ठी में आगे लिखा है कि ‘अगर हमारे साथ हुई इस घ’टना का आप समर्थन करती हैं तो हम आपकी फिल्म जजमेंटल है क्या को कैसे सपोर्ट कर सकते हैं। आपका रवैया हमेशा सकारात्मक रहा है ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आप हमारे साथ खड़ी होंगी।

एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड ऑफ इंडिया ने फैसला लिया है कि कंगना रनौत का मीडिया कवरेज से बायकॉट किया जाएगा।’ पत्रकारों ने ये भी लिखा कि इससे फिल्म केे बहि’ष्कार और उसकी बाकी टीम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

add 2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading