देश की राजधानी दिल्ली का कनॉट प्लेस लगातार दूसरे साल देश की सबसे महंगी जगह बना रहा है। यहां पर किराये पर ऑफिस खोलने के लिए प्रति वर्ग फुट कम से कम 10 हजार रुपये का खर्चा आएगा। हालांकि पूरे विश्व में यह नौवें पायदान पर स्थित है।

मुंबई का बांद्रा कुर्ला परिसर और नरीमन पॉइंट इस सूची में क्रमश: 27वें और 40वें स्थान पर हैं। यहां पर किराये की लागत क्रमश: 6,215 रुपये (90.67 डॉलर) प्रति वर्गफुट और 4,687 रुपये (68.38 डॉलर) प्रति वर्गफुट वार्षिक है।

बांद्रा कुर्ला परिसर पिछले साल इस सूची में 26वें स्थान पर था। सीबीआरई के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, पश्चिमी एशिया और अफ्रीका) अंशुमन मैगजीन ने कहा कि कार्यालयी जगहों पर भारतीय बाजार के कई शहरों में बढ़िया निवेश जारी है