केंद्र सरकार ने सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल में नए चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) की नियुक्ति कर दी है। सरकार ने एमटीएनएल के वर्तमान सीएमडी प्रवीण कुमार पुरवार को यह जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्र ने उनको अगले पांच सालों के लिए नियुक्त किया है।

फिलहाल कंपनी काफी मुश्किल के दौर से गुजर रही है। सरकार ने भरोसा दिया है कि कंपनी का जल्द रिवाइवल किया जाएगा। पुरवार, अनुपम श्रीवास्तव की जगह लेंगे। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इसके लिए सरकार एक प्लान तैयार कर रही है।

इस प्लान के मिल जाने के बाद सरकार आगे की कार्यवाही करेगी। प्रसाद ने कहा कि मोबाइल कंपनियों में प्रतिस्पर्धा, कर्मचारियों की उच्च लागत और 4जी सेवा के न होने से इन दोनों की वित्तीय हालत काफी खराब हो गई है।