बच्चों का डांस देखने के लिए जमीं पर बैठे ऋतिक रोशन, फैन्स ने कहा- ‘बहुत विनम्र इंसान हैं ये’

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन आजकल अपनी आगामी  फिल्म ‘सुपर 30’ के प्रमोशन में बिजी हैं । इसी बीच  एक NGO द्वारा ऑर्गनाइज ईवेंट में मंगलवार को ऋतिक पहुंचे थे । प्रोग्राम का नाम था Dance Out Of Poverty.

इस ईवेंट में बच्चों ने ऋतिक के लिए डांस परफॉर्मेंस तैयार की थी । ऋतिक अपनी फिल्म की हीरोइन मृणाल ठाकुर के साथ यहां पहुंचे थे । इस ईवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । इस वीडियो को बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है ।

hrithik roshan

इस वीडियो में ऋतिक जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं । उन्होंने ऐसा बच्चों का डांस देखने के लिए किया । जब ऋतिक जमीन पर बैठे तो कुछ लोगों ने उनसे ऊपर बैठने की गुजारिश की लेकिन वो नहीं माने । उन्होंने बच्चों की पूरी परफॉर्मेंस जमीन पर बैठकर देखी ।

add

ऋतिक के इस विनम्र स्वभाव को देख फैंस बहुत प्रभावित हुए । फैंस ने ऋतिक के लिए लिखा, ‘आप जैसा उदार व्यक्ति मैंने आज तक नहीं देखा ।’

hrithik roshan

एक और फैन ने लिखा, ‘बहुत विनम्र इंसान हैं ये ।’

बता दें कि विकास बहल के डायरेक्शन में बनी ‘सुपर 30’ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है । आनंद कुमार बिहार में ‘सुपर 30’ नाम से एक कोचिंग चलाते हैं । यहां पर ऐसे बच्चों को पढ़ाया जाता है जो फीस नहीं दे सकते ।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.