टीवी एक्टर से बॉलीवुड एक्टर बने राजीव खंडेलवाल बड़े परदे पर अब भी अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राजीव की पहली फिल्म ‘आमिर’ को समीक्षकों और दर्शकों ने खूब सराहा । एक के बाद एक तमाम मौके पा चुके राजीव के सामने अब मौका है फिर से अपनी खोई हुई ब्रांडिंग बटोरने का।

एक आईएएस अफसर के गैं’गस्टर बन जाने की कहानी कहती उनकी अगली फिल्म ‘प्रणाम’ अगले महीने रिलीज होने वाली है ।
फिल्म में उनके साथ बतौर हीरोइन समीक्षा सिंह हैं और फिल्म को निर्देशित किया है संजीव जायसवाल ने।
