देश में सबसे अधिक ते’जी से जनसंख्या वृ’द्धि बिहार में हो रही है। साल 2001 से 2011 के बीच देश की जनसंख्या वृद्धि दर 17.64 फीसदी की थी, तो बिहार में यह 25.07 फीसदी रही। जनसंख्या वृ’द्धि दर का ही न’तीजा रहा कि 2011 में बिहार की जनसंख्या 10 करोड़ 38 लाख हो गई। जनसंख्या के लि’हाज से हरेक जिले की आ’बादी का औसत 27 लाख से अधिक है. जनसंख्या वृ’द्धि दर के आधार पर 2018 में बिहार की जनसंख्या 12 करोड़ आं’की गई।

जनसंख्या वृद्धि में बिहार और देश में कई अंतर हैं। देश के जनसंख्या घनत्व का औसत 382 व्यक्ति प्रति वर्गकिमी है तो बिहार का राष्ट्रीय औसत से तीन गुना अधिक 1106 व्यक्ति प्रति वर्गकिमी है। जनसंख्या घनत्व का सबसे अधिक द’बाव शिवहर में है, जहां की जनसंख्या 1882 व्यक्ति प्रति वर्गकिमी है, जबकि सबसे कम कैमूर में 488 व्यक्ति प्रति वर्गकिमी है।

Input Hindustan