गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कोर्स शुरू कर दिया है। संस्थान के अनुसार, इस तकनीक से यह भी पता लगाया जा सकता है कि किस इंसान को अगले एक या डेढ़ साल बाद हार्ट अ’टैक आ सकता है या फिर उसे कैं’सर का ख’तरा है।

औद्योगिक और व्यापारिक जरूरतों के अनुसार इस कोर्स के अलावा विवि में एमएससी इन जीनोम एंड जीनोमेटिक्स, एमएससी इन मॉलीक्यूलर मेडिसिन और एमबीए इन बिजनेस एनालिटिक्स जैसे कोर्सेज में भी विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। खास बात यह है कि इस तरह के नए कोर्सेज समय की मांग हैं और देश विदेश में बेहतर रोजगार के अवसर दे रहे हैं।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. भागवत प्रकाश शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में इन कोर्सेज की बेहद मांग रहेगी।
