फोर्ब्स के टॉप 100 सेलेब्रिटी में अक्षय कुमार अकेले इंडियन, जानें क्या है स्थान

अमेरिकन मैगजीन फोर्ब्स ने इस साल के टॉप 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगों की लिस्ट जारी कर दी है। यह दुनियाभर की बड़ी हस्तियों की कमाई का ब्यौरा देने वाली मैगजीन है , इस लिस्ट में एक्टर अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है।

अक्षय कुमार फोर्ब्स की लिस्ट में 33वें स्थान पर हैं। ये लिस्ट जून 2018 से लेकर जून 2019 के दौरान हस्तियों की कमाई पर आधारित है। मैगजीन के अनुसार अक्षय कुमार की कुल कमाई करीब 422 करोड़ रुपए यानी 65 मिलियन डॉलर रही।

उनसे ठीक ऊपर वाले पायदान पर एवेंजर्स सीरीज में आयरनमैन का किरदार निभाते रहे रॉबर्ट डाउनी जूनियर है, जिनकी कमाई 66 मिलियन डॉलर यानी करीब 430 करोड़ रुपये आंक गई है।

add

2019 की हाइएस्ट पेड सेलेब्रिटी लिस्ट में अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट टॉप पर हैं।

पिछले साल सलमान खान फोर्ब्स की लिस्ट में 82वें स्थान पर थे। वहीं शाहरुख खान पिछले दो सालों से फोर्ब्स की लिस्ट की हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि कमाई के मामले में अक्षय कुमार ने न केवल बॉलीवुड सितारों को बल्कि कई हॉलीवुड सितारों को भी पीछे छोड़ दिया हैं।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading