दविंद्र कौर (59 किग्रा) और राखी हलदर (64 किग्रा) सहित सात और वेटलिफ्टरों ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीते।

राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप युवा, जूनियर और सीनियर वर्ग में एक साथ कराई जा रही है। दविंद्र ने कुल 184 किग्रा (80 ओर 104) का वजन उठाकर और राखी ने 214 किग्रा (94 और 120) वजन उठाकर पीला तमगा जीता। पहले दिन भारत ने आठ स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते थे।
