स्थानीय वायदा बाजार में पीली धातु की कीमत 36 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। बाजार के जानकारों का अनुमान है कि अगले साल तक यह 40 हजार रुपये के स्तर को छू सकता है।

दिल्ली सराफा बाजार में गुरुवार को सोने का वायदा भाव 35,800 रुपये रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए चमककर 27,400 रुपए के भाव पर रही।
सोने के व्यापार से जुड़े एक व्यापारी ने कहा कि सरकार ने जब से इसकी कीमतों पर कस्टम ड्यूटी में 2.5 फीसदी का इजाफा किया है, तब से इसकी तस्करी बढ़ गई है।
