बैंक ऑफ बड़ौदा जल्द ही ई-कॉमर्स सेक्टर में कदम रखने की तैयारी में है। बैंक इस प्लेटफॉर्म के जरिए बैंकिंग और खेती से जुड़े उत्पादों को बेचेगा।
बैंक ने इसके लिए निविदाओं को जारी कर दिया है, ताकि डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म को तैयार किया जा सके। बैंक इसको थर्ड पार्टी के जरिए मैनेज करेगा।

बैंक अपने इस प्लेटफॉर्म पर बाहरी सेलर्स के जरिए उत्पादों को बेचेगा। थर्ड पार्टी डेवलपर ही इन सेलर्स को बैंक के नए प्लेटफॉर्म पर सामान बेचने में मदद करेगा।
बैंक थर्ड पार्टी के जरिए एनालिटिक्स का इस्तेमाल भी करेगा, जिसके जरिए उसे ग्राहकों की डिमांड, उत्पादों की क्रास व सब सेलिंग का पता चल सकेगा।
