मुज़फ़्फ़रपुर: मनेश कुमार मीणा होंगे नए नगर आयुक्त, जलसं’कट व जलज’माव दोनों ही चु’नौती, क्या इस सं’कट को दूर कर पाएंगे हमारे नगर आयुक्त?

मुजफ्फरपुर नगर निगम से नगर आयुक्त संजय दूबे का मंगलवार को तबा’दला हो गया। देर शाम राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग से इस बारे में अधिसू’चना जारी की। फिलहाल वे सामान्य प्रशासन विभाग पटना में योगदान देकर अगले आदेश तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहेंगे। वहीं, मुजफ्फरपुर नगर निगम के नए नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा होंगे। वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी मीणा फिलहाल जहानाबाद में उपविकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं।

नगर विकास व आवास मंत्री के अनुसार मुख्यमंत्री के स्तर से शहर के विकास कार्यों की मॉनिटरिंग हो रही थी। अच्छी स्थि’ति नहीं देख कर बदलाव किया गया है। संजय दूबे ने जनवरी 2018 में यहां योगदान दिया था। करीब डेढ़ वर्ष तक इनका निगम में कार्यकाल रहा। गौरतलब है कि यहां 11 जुलाई को नए मेयर का चुनाव होना है। उसके पहले नगर आयुक्त के स्थानांतरण की अधिसू’चना जारी हो गई। दूसरी ओर नए नगर आयुक्त के लिए कई प्रमुख चुनौतियां होंगी। वर्तमान में शहर में पेयजल सं’कट व जलज’माव दोनों सम’स्याओं से त्राहिमाम की स्थिति है। निगम के राजस्व को सु’धारने के साथ ही कार्यशैली और स्मार्ट सिटी मिशन के पि’छड़ते अभि’यान को भी पटरी पर लाना बड़ी चु’नौती होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading