सुरेश कुमार फिर मुजफ्फरपुर नगर निगम के महापौर बन गए हैं। गुरुवार को उन्होंने राकेश कुमार पिंटू को पांच वोटों से मा’त दी। इस तरह एक माह पूर्व खोई कुर्सी उन्होंने फिर पा ली। समाहरणालय के सभागार में आज निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई। अविश्वास प्रस्ताव के बाद पद से ह’टाए गए सुरेश कुमार ने फिर दा’वेदारी रखी। हालांकि, उनकी उम्मीदवारी का दूसरे पक्ष ने वि’रोध किया। मगर, निर्वाची पदाधिकारी व डीएम आलोक रंजन घोष ने आ’पत्ति खा’रिज कर दी।

राज्य निर्वाचन आयोग से इस बिंदु पर पहले ही दिशा-निर्देश मांग लिया गया था। आपत्ति खा’रिज होने के बाद पार्षद राकेश कुमार पिंटू ने उम्मीदवारी रखी। वोटिंग में सभी 49 पार्षदों ने हिस्सा लिया। सभी वोट वै’ध पाए गए। इसमें सुरेश कुमार को 27 और राकेश कुमार पिंटू को 22 वोट मिले।जीत के साथ सुरेश कुमार के समर्थकों में खुशी की ल’हर दौ’ड़ पड़ी। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
Input: Jagran