दरअसल शनिवार की रात से ही हो रही मानसूनी बारिश ने अपना अ’सर दिखाना शुरू कर दिया है। भारी बारिश की वजह से मोतिहारी-सीतामढ़ी के बीच सड़क संपर्क ध्व’स्त हो गया है। बताया जा रहा है कि सड़क संपर्क ध्व’स्त होने की वजह से युवक ट्रैक पर बाइक लेकर जा रहा था। इस दौ’रान ही वह फि’सल गया तथा वह नदी की तेज धारा में ब’ह गया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

वाकया पूर्वी चंपारण जिले के ढाका स्थित ऑफिस घा’ट का है. स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक ढाका से सीतामढ़ी की तरफ जाने के दौ’रान पुराने रेलवे ट्रैक पर बाइक च’ढ़ा कर पार कर रहा था। तभी उसका संतुलन बि’गड़ गया और वह बाइक समेत नदी की तेज धा’रा में ब’ह गया।

घ’टना की जानकारी मिलते ही सिकरहना डीएसपी आलोक कुमार सहित ढाका के अंचलाधिकारी मौके पर पहुंच स्थानीय गोताखोरों को लगाया। गोताखोरों ने बाइक को तो निकाल लिया, लेकिन सवार का पता नहीं चल पा रहा है। घट’नास्थल पर पुलिस ‘कैंप कर रही है।

Input: Jagran