गूगल मैप्स पर 45 हजार कम्यूनिटी और पब्लिक टॉयलेट्स को किया गया शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार के ‘लू रिव्यू अभियान’ के अंतर्गत गूगल मैप्स पर 45 हजार कम्यूनिटी और पब्लिक टॉयलेट्स को जोड़ा गया है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने सितंबर 2018 में लू रिव्यू कैंपेन को शुरू करने के लिए गूगल के साथ हाथ मिलाया था, ताकि भारत के सभी स्थानीय गाइड गूगल मैप्स पर सार्वजनिक शौचालयों की रेटिंग और रिव्यू दर कर सकें।

add

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंकड़ों को जिक्र करते हुए कहा था टॉयलेट लोकेटर फीचर आने से एप को काफी बढ़ोतरी मिली है। एप में भारत के 1700 शहरों के 45 हजार शौचालयों को शामिल किया गया है।

add 2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.