अमेजन ने अपने कर्मचारियों को दिया ऑफर, सीखनी पड़ेगी कोडिंग

विश्व की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अपने एक लाख से अधिक गैर-तकनीकी कर्मचारियों को एक ऑफर दिया है। इस ऑफर के तहत नौकरी में बने रहने के लिए उनको कोडिंग सीखनी पड़ेगी।

अमेजन ने कहा है कि वो अमेरिका में स्थित अपने कर्मचारियों को कोडिंग सीखने की ट्रेनिंग देने के लिए 70 करोड़ डॉलर (47 अरब रुपये) खर्च करेगी।

add

फिलहाल कंपनी उत्पादों की डिलीवरी करने के लिए रोबोट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रही है। इससे वेयरहाउस में काम करने वाले या फिर डिलीवरी एजेंट की नौकरियों पर काफी सकंट खड़ा हो गया है।

ऐसे कर्मचारी जिनको तकनीकी ज्ञान के बारे में कम जानकारी है, वो कोडिंग की पढ़ाई करके सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स बन सकते हैं। अमेजन ऐसे कर्मचारियों की पढ़ाई का पूरा खर्चा भी उठाएगी।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.