‘क्या सही है, क्या गलत है’ पंडित प्रेम सागर पाण्डेय से जानें आज का राशिफल- 13 जुलाई , 2019 शनिवार

मेष -13 जुलाई, 2019:अगर आप पिछले कुछ वक़्त से झुंझलाहट महसस कर रहें हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि सही कर्म और विचार आज आपके लिए बहुप्रतीक्षित राहत लेकर आएंगे। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फ़ोन आपका दिन बना देगा। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा।
शुभ रंग = क्रीम,भाग्यांक: 2
वृष -13 जुलाई, 2019:गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँ’च-प’ड़ताल कर लें। ग़ैर-ज़रूरी चीज़ों पर रुपये ख़र्च कर आप अपने जीवन-साथी को नाराज़ कर सकते हैं। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे।
शुभ रंग = पींक,भाग्यांक: 1

मिथुन -13 जुलाई, 2019:आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है।

शुभ रंग = पींक,भाग्यांक: 8

कर्क -13 जुलाई, 2019:योग और ध्यान आपको बेडौल होने से बचाने और मानसिक तौर पर सेहतमंद रखने में मददगार साबित होंगे। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज़ देखने को मिल सकता है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा। दोस्तों के साथ आप बेहद मज़ेदार समय गुज़ार सकते हैं। साथ ही ऐसी जगहों पर जाने की भी संभावना हैं जहाँ नए लोगों से मुलाक़ात हो सके।

शुभ रंग = उजला,भाग्यांक: 3

सिंह -13 जुलाई, 2019:भी’ड़भा’ड़ भरे इ’लाक़ों में यात्रा करते समय र’क्तचाप के रो’गियों को अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें- कुछ वक़्त अपने दोस्तों के साथ गुज़ारें- क्योंकि यह आपके लिए काफ़ी अच्छा साबित होगा। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी। सफलता-प्राप्ति के लिए स्वप्न देखना बु’रा नहीं है, परन्तु हमेशा दिवास्वप्न में खोये रहना आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकता है।

शुभ रंग = लाल,भाग्यांक: 1

कन्या -13 जुलाई, 2019:तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे। वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज़्यादा ताक़तवर और भावनात्मक लोग हैं। उनके साथ आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ पाएंगे। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आज आपको रंग ज़्यादा चटख नज़र आएंगे, क्योंकि फ़िजाओं में प्यार का ख़ुमार चढ़ रहा है। दोस्त अकेलापन दूर करने के सबसे अच्छे माध्यमों में से एक हैं। दोस्तों के साथ समय बिताकर आज के दिन आप बेहतरीन चीज़ में समय निवेश कर सकते हैं।

शुभ रंग = नीला,भाग्यांक: 9

तुला -13 जुलाई, 2019:सफलता क़रीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। सोशल मीडिया पर ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त गुज़ारना न केवल समय की बर्बादी है, बल्कि सेहत के लिहाज़ से भी अच्छा नहीं है।

शुभ रंग = क्रीम,भाग्यांक: 2

वृश्चिक -13 जुलाई, 2019:अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं। अगर आप अपने मन की सुनें, तो यह दिन ख़रीदारी के लिहाज़ से उम्दा है। आपको कुछ अच्छे कपड़ों और जूतों की ज़रूरत भी है।

शुभ रंग = उजला,भाग्यांक: 4

धनु -13 जुलाई, 2019:आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा। स्वयं के लिए अच्छा समय निकालना बढ़िया रहेगा। आपको इसकी सख़्त ज़रूरत भी है। यदि आप अपने मित्रों को इसमें सहभागी बनाएँ, तो आनन्द दोगुना हो जाएगा।

शुभ रंग = पीला, भाग्यांक: 1

मकर -13 जुलाई, 2019:बाहर का और खुला खाना खाते वक़्त ख़ास तौर पर बचाव पर ध्यान देने की ज़रूरत है। हालाँकि बिना वजह तनाव न लें, क्योंकि यह आपको मानसिक क’ष्ट दे सकता है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। कोशिश करें की कोई आपकी बातों या काम से आहत न हो और पारिवारिक ज़रूरतों को समझें। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुज़रने के बाद आपको अब कुछ राहत का एहसास होगा। अपने जीवनसाथी के साथ एक कैंडल लाइट डिनर सम्भवतः आपकी हफ़्ते भर की थ’कान को दूर कर सकता है।

शुभ रंग = क्रीम,भाग्यांक: 1

कुम्भ -13 जुलाई, 2019:मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। पढ़ाई-लिखाई में कम रुचि के चलते बच्चे आपको थोड़ा निराश कर सकते हैं। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल ज़रूर लगता है, लेकिन आप आज महसूस करेंगे कि यह मुमकिन है। यह दिन दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शॉपिंग पर जाने का है। बस अपने ख़र्चों पर थोड़ी नज़र रखें।

शुभ रंग = नारंगी ,भाग्यांक: 8

मीन -13 जुलाई, 2019:क्षणिक ग़ुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा।

Input: minimetrolive

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading