दिवा वर्ल्ड की चकाचौंध भरी जिंदगी और फैंस की नजरों में अपने सितारों को एक झलक बस देखने की इच्छा किसी को भी फर्श से अर्श तक पहुंचा देती है। कई बार बड़े-बड़े स्टार्स से स्टारडम को खोने के डर को लेकर सवाल पूछा जाता है।
हाल में यह सवाल फिल्म इंडस्ट्री के ‘दंबग खान’ से पूछा गया। सलमान से पूछा गया खा कि आपको स्टारडम को खोने का कितना ड’र है? इस सवाल का जवाब द’बंग खान ने बेबाक अंदाज में दिया। उन्होंने कहा- ‘एक ना एक दिन तो स्टारडम की चमक फीकी पड़ जाती है। लंबे समय तक इसे कायम रखना अपने आप में बड़ी चु’नौती है।
मेरा मानना है कि शाहरुख, आमिर, अक्षय और अजय ही ऐसे एक्टर्स हैं, जो स्टारडम को लंबे समय तक कायम रख पाए हैं।’ इसके साथ ही सलमान ने कहा- ‘इसको आने वाले समय में बरकरार रखने की हम पूरी कोशिश करेंगे।’

हिंदी सिनेमाजगत में कई सारी फिल्में ऐसी बन चुकी हैं जिसमें स्टारडम को खोने पर कैसी हालत हो जाती है यह दिखाया गया है।
इन फिल्मों में विद्या बालन का ‘डर्टी पिक्टर’ में निभाया गया सिल्क का किरदार हो या फिर ‘फैशन’ में कंगना का निभाया गया शोनाली गुजराल का रोल हो।
