स्वच्छता अभियान पर हेमा मालिनी ने लगाई ऐसी झाड़ू यूज़र्स ने कहा – ‘हे प्रभु ये कौन सा अस्त्र है’

स्वच्छता का संदेश देने के लिए बीजेपी सांसदों ने शनिवार को संसद भवन के प्रांगण में झाड़ू लगाकर अभियान चलाया। इस मौके पर एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी भी मौजूद रहीं और झाड़ू लगाती दिखीं।

हेमा मालिनी जिस तरह झाड़ू लगा रही हैं उसके बाद ट्विटर पर मीम्स बनाकर उनका खूब मजाक बनाया गया।

एक यूजर ने लिखा कि ‘महान हेमा मालिनी, कई सालों तक पानी को साफ करने के बाद अब हवा को साफ करती हुईं।’

add 2

वहीं एक यूजर ने लिखा कि ‘पूरा दिल्ली साफ हो गया।’

एक यूजर ने तो लिखा कि ‘पाकिस्तानी खिलाड़ी फखर जमान से हेमा मालिनी को सीख लेनी चाहिए।’

meme

वहीं एक यूजर ने कुछ ऐसा लिखा कि ‘ऐसे कैसे चलेगा दीदी।’

meme

एक यूजर ने रजनीकांत का मीम शेयर किया कि ‘यह साइंस से अलग है।’

एक ने रामायण की तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा है कि ‘हे प्रभु ये कौन सा अस्त्र है।’

इस यूजर का मीम तो देखिए जिसमें कहा जा रहा है कि ‘आई मैं तो थक गई भाई साहब।’

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.