बॉलीवुड अदाकारा पायल रोहतगी फिल्मो से ज्यादा इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियोज और ट्वीट की वजह से चर्चा में रहती हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा पर भ’ड़क उठी हैं।
पायल रोहतगी ने कहा कि ‘साक्षी मिश्रा ने एक ऐसे आदमी से शादी की जो उम्र में उससे दोगुना बड़ा है। वो अपने परिवार के खि’लाफ गईं लेकिन अपने वीडियो में वो राजनीति शब्द का इस्तेमाल कर रही हैं, जो ये दिखाता है कि वो कोई भोली-भाली, नासमझ लड़की नहीं हैं। उसने सोच-समझकर ये वीडियो बनाया।’

पायल ने आगे कहा कि ‘उसे अच्छे से पता है कि अगर जातिवाद का मुद्दा उठता है तो ये वीडियो जल्दी ही वायरल हो जाएगा। टीवी चैनल पर इस वजह से लाइव बहस चल रही है क्योंकि उसके पिता बीजेपी के विधायक हैं। मुझे लगता है कि साक्षी मिश्रा ने यह फैसला बहुत सोचकर किया है।

पायल कहती हैं कि ‘साक्षी मिश्रा ने जिस लड़के के साथ शादी की है उसके बारे में कई गलत चीजें पता चल रही हैं। लड़के की पहली सगाई टूट गई थी। ऐसे में किसी 19 साल की लड़की के माता-पिता का परेशान होना जायज है। मुझे लगता है कि लड़की का ब्रेन वॉश हुआ है।
पायल ने कहा- ‘हमारे धर्म में जातिवाद नहीं है बल्कि राजनीति करने वाले नेताओं द्वारा इसे बढ़ावा दिया गया है। जानबूझकर मीडिया में ऐसी खबरें चलाई जा रही हैं क्योंकि यूपी में बीजेपी की सरकार है। इस तरह की खबरें दिखाती हैं कि कैसे कई पत्रकार एंटी नेशनल हैं।’
