बॉलीवुड अभिनेता मनजोत सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। मनजोत ने बताया कि सरदार होने की वजह से उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिलता । उन्हें सिर्फ कॉमेडी रोल ही ऑफर होते हैं ।
मनजोत ने PTI को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो सिर्फ कॉमेडी रोल तक खुद को सिमटा हुआ पाते हैं। मनजोत ने कहा, ‘मुझे इसलिए खारिज किया गया क्योंकि मैं सरदार हूं ।

ऐसा माना जाता है कि अगर कोई पगड़ी पहनता है तो वह पर्दे पर सीरियस नहीं दिख सकता और न ही वह एक्शन या ड्रामा कर सकता है ।’ ‘यह देखकर मुझे काफी दु’ख होता है क्योंकि ऐसी धारणा बन गई है कि पगड़ी पहनने वाला शख्स सिर्फ लोगों को हंसा सकता है ।’
मनजोत का मानना है कि फिल्म मेकर्स इससे ऊपर सोच ही नहीं पाते । मनजोत ने कहा कि वो हर तरह के सीन कर सकते हैं । मनजोत कहते हैं, ‘हमलोग एक्शन सीन भी कर सकते हैं, हम प्यार में भी पड़ सकते और गम में भी हो सकते हैं । बता दे की मनजोत ने ‘फुकरे’, ‘ओए लकी लकी ओए’ और ‘उड़ान’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।
