इंटर वार्षिक परीक्षा 2020 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 20 जुलाई 2019 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। इंटर वार्षिक परीक्षा, 2020 में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने एवं बिना वि’लम्ब दं’ड के शुल्क जमा करने हेतु समिति द्वारा दिनांक 29.06.2019 से 15.07.2019 तक तिथि निर्धारित किया गया था.

इस संबंध में श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने एवं बिना वि’लम्ब दं’ड के शुल्क जमा करने हेतु दिनांक 16.07.2020 से 20.07.2019 तक अवधि विस्तारित किया गया है.



Input: Hindustan