भारत में हुआ लॉन्च Realme 3i, जानें कीमत

रियलमी ने भारत में अपना एक और बजट स्मार्टफोन Realme 3i लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने Realme एक्स को भी पेश किया।  इसमें नॉच डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी दी गई है।

इस फोन में 6.22 इंच की एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडिया हीलियो P60 प्रोसेसर के साथ 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज मिलेगी।

add 2

कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है।

फोन में 4,230mAh की बैटरी की दी गई है। Realme 3i के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading