भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार, मई 2019 तक देश में 2,27,227 एटीएम थे।
भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 2011 में जहां देश में कुल एटीएम की संख्या 75 हजार 600 थी, वहीं 2017 में यह बढ़कर दो लाख 22 हजार 500 हो गई। मई 2018 तक देश में 2,26,216 एटीएम थे। वहीं मई 2019 तक देश में 2,27,227 एटीएम हैं।

इस तरह मई 2018 से लेकर मई 2019 तक देश में मात्र 1,011 एटीएम बढ़े हैं। अप्रैल 2019 में देश में 2,27,164 एटीएम थे। इसी प्रकार एक महीने में देश में मात्र 64 नए एटीएम लगे हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार डिजिटल लेनदेन को हमेशा से ही बढ़ावा देती आई है।
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, मोबाइल बैंकिंग के जरिए लेनदेन में पिछले एक साल में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है।
