राजद नेता का बेटा निकला लूटकांड का मास्टर माइंड, पुलिस ने किया खुलासा


मोतिहारी : पुलिस ने दवा व्यवसायी लूटकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हरसिद्धि के परशुरामपुर से पुलिस ने तीनों को पकड़ा है। इनके पास से एक लोडेड पिस्टल और आधा किलो चरस बरामद हुआ है। पुलिस ने लूटे गये दो मोबाइल भी बरामद किए हैं।
तीनों बदमाशों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि इस लुटेरे गिरोह का सरगना रवि राज है। रवि राज राजद प्रखंड अध्यक्ष का बेटा है। बता दें कि 5 अक्टूबर को व्यवसायी जब अपनी दुकान बंदकर घर लौट रहा था तभी रास्ते में तीनों बदमाशों ने हथियार दिखाकर उसे लूट लिया था।
सदर डीएसपी मुरली मनोहर माझी ने बताया कि तुरकौलिया थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर एकत्रित हुए हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छतौनी थाना क्षेत्र के अमन कुमार व अपरान को देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो लूटी गयी मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
वहीं गिरफ्तार अपराधियों ने लूटी गयी मोबाइल कांड का खुलासा करते हुए बताया कि राजद प्रखंड अध्यक्ष का पुत्र रवि राज इसका मास्टर माइंड है। बता दें कि वो कोटवा के डीएसपी लूटकांड के आरोप में बाल गृह में बंद है। 5 अक्टूबर को तबियत खराब होने का बहाना बनाकर वो बाल गृह से बाहर आया था और तुरकौलिया दवा कारोबारी से हथियार के बल पर दस हजार नगद सहित मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देकर फिर बाल गृह चला गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading