शाहरुख खान को ऑस्ट्रेलिया में इस योगदान के लिए मिलेगी ये उपाधि

बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान को भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जाना और माना जाता है। विश्व भर की कई नामी यूनीवर्सिटीज ने बादशाह शाहरुख खान को कई तरह की डिग्रियों से नवाजा है।

अब शाहरुख खान को ऑस्ट्रेलिया की एक जानी मानी यूनीवर्सिटी गरीब व अनाथ बच्चों के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए उनके योगदान को देखते हुए डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि देने जा रही है।

ads space 1080

अगस्त में ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे 10वें इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान को बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया गया है। शाहरुख को ये यूनीवर्सिटी ऑनरेरी डॉक्ट्रेट डिग्री से नवाजेगी। शाहरुख खान को इस तरह का सम्मान देने वाली ये पहली यूनीवर्सिटी होगी।

शाहरुख कहते हैं, ‘ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी देश ने मेरे अच्छे कर्मों पर गौर किया है और मुझे इस खिताब से नवाज रहे हैं।’

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.