
PATNA (ARUN KUMAR) : बिहार में पहली बार तबादला होने के बाद संबंधित अधिकारियों को लं’बित मामलों का प्रभार नहीं देने को लेकर 5 दर्जन से अधिक लाप’रवाह पुलिस पदाधिकारियों पर प्राथ’मिकी द’र्ज की गई है. वैशाली एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों के आदेश पर हाजीपुर नगर थाने में सभी लापर’वाह पुलिस पदाधिकारियों पर के’स द’र्ज किया गया है. इनमें 3 डीएसपी रैंक के अधिकारी, 50 इंस्पेक्टर और 13 एएसआई शामिल हैं जिनपर के’स द’र्ज किया गया है.

जिन पुलिस उपाधीक्षकों के खिलाफ मा’मला द’र्ज किया गया है उनमें एक सीबीआई में तैनात हैं जबकि दूसरे डीएसपी बेतिया में पदस्थापित हैं. कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने और मामले की जांच में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों के खि’लाफ डीजी टीम की निगरानी में प्रा’थमिकी की पहली कार्रवाई वैशाली जिले में हुई है.

इधर बेगूसराय में भी अपराध नियंत्रण की दिशा में फे’ल पुलिसकर्मियों पर बड़ी का’र्रवाई करते हुये एसपी अवकाश कुमार ने जिले के 22 पुलिस अवर निरीक्षक और 17 सहायक अवर निरीक्षक का तबा’दला कर दिया है. इन मामलों से सब’क लेते हुये विभागीय का’र्रवाई से बचने के लिये अन्य जिलों के पुलिसकर्मियों ने लं’बित पड़े के’स का चार्ज समेत अन्य मामलों में खुद को अप’टुडेट करने में जुट गये हैं.

बढ़ते अप’राध के पीछे पुलिसवालों की कर्तव्यही’नता और लापर’वाही सामने आ रहा है. इस वजह से अक्सर राज्य सरकार भी कठ’घरे में खड़ी होती रही है. लेकिन, अब ऐसे पुलिसकर्मियों पर राज्य सरकार स’ख्त हो गई है. लाप’रवाही बर’तने के आ’रोप में सीबीआई में पदस्थापित डीएसपी नागेंद्र प्रसाद, डीएसपी अशोक प्रसाद और एसडीपीओ पंकज रावत पर भी मामला द’र्ज किया गया है.

सभी पुलिसकर्मियों के वि’रुद्ध धारा 409 आईपीसी के अंतर्गत दो’षी पाते हुए नगर थाना के थानाध्यक्ष ने खुद के बयान पर नगर थाने में प्राथ’मिकी द’र्ज करायी है. नगर थाना के थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने अपने ब’यान में लिखा है कि एसपी वैशाली मानवजीत सिंह ढिल्लों के 17 जून को आदेश दिया था कि जो भी पदाधिकारी लं’बित केस का प्रभार नहीं सौंपे हैं उनके खिलाफ के’स द’र्ज किया जाए.

उक्त आदेश के आलोक में स्वयं के ब’यान पर नगर थाने में पदस्थापित रहे और जिनपर कई केस का प्रभार था उनके खिलाफ धारा 409 के तहत के’स द’र्ज किया जा रहा है. पुलिस मुख्यालय ने सूबे के सभी एसपी को आदेश दिया है कि जो पुलिस पदाधिकारी लंबित केस की फाईल नहीं सौंपते हैं उनके खिलाफ सीधी का’र्रवाई करें.

गौरतलब हो कि सर्वाधिक अप’राध प्रभा’वित जिला वैशाली से डीजीपी की गतिशील दस्ता ने क्रा’ईम आॅडिट की शुरुआत की है. चार दिनों तक चलने वाली क्रा’ईम आॅडिट के पहले दिन ही इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़’कम्प मचा है. संभावना जताई जा रही है कि डीजीपी की क्रा’ईम आॅडिट टीम का अगला पडा़व मुजफ्फरपुर हो सकता है, क्योंकि सर्वाधिक अप’राध प्रभावित जिलों में पटना, वैशाली के साथ ही मुजफ्फरपुर जिला भी शामिल है. विदित हो कि इससे पूर्व पटना एसएसपी गरिमा मल्लिक ने दो दर्जन लाप’रवाह पुलिसकर्मियों पर का’र्रवाई करते हुये उनका तबा’दला कर दिया था.

