भोजपुरी सिनेमा की फिल्में भले ही ज्यादा बजट की नहीं लगती हो, लेकिन फिल्म में काम करने वाले एक्टर्स लाखों में फीस लेते हैं। आइए जानते हैं भोजपुरी के इन टॉप एक्टर्स के बारे में….।

सुपर हिट गानों और फिल्मों के पर्याय बन चुके लकी एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है। वे ‘बिग बॉस 6’ में नजर आए थे और उन्होंने अपने अंदाज से काफी लोकप्रियता भी हासिल की थी।दिनेश लाल यादव एक फिल्म के लिए 35 से 40 लाख रुपये लेते हैं। निरहुआ अब भाजपा के नेता भी हैं। इसके अलावा भी निरहुआ शोज से काफी कमाई करते हैं। यानी कुल मिलाकर निरहुआ करोड़ों की कमाई कर लेते हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। फिल्में करने के मामले में वह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से भी आगे हैं। साल 2017 में उनकी 6 फिल्में रिलीज हुईं। वह अब तक 70 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में उनका गाना हुआ गाना ‘ठीक है’ काफी वायरल हुआ था। खेसारी लाल यादव की ज्यादातर कमाई उनके गानों से होती है

एक फिल्म के लिए पवन सिंह 30 से 35 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। पवन सिंह को उनकी फिजीक के लिए भोजपुरी फिल्मों का सलमान खान कहा जाता है। पवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पवन सिंह विज्ञापन करते हुए भी नजर आते हैं जो इनकी कमाई का बड़ा जरिया है।

एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय भोजपुरी फिल्म जगत का एक मशहूर नाम है। यूट्यूब पर उनके गाने का वीडियो काफी पसंद किया जाता है। रितेश पांडेय का एक गाना ‘पियवा से पहिले’ ने खूब घूम मचाई थी। खबरों की मानें को एक फिल्म के लिए रितेश 15 से 20 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

सिंगिंग से लोगों का दिल जीतने वाले राकेश मिश्रा पहले सिंगर थे। बाद में फिल्म ‘प्रेम दीवानी’ से वो एक्टिंग फील्ड में आ गए। राकेश मिश्रा ने कम समय में ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली है। राकेश एक फिल्म के लिए 5 से 10 लाख चार्ज करते हैं।
