सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड चल रहा है, और इस ट्रेंड का नाम फेस एप चैलेंज है। इस चैलेंज के तहत लोग अपने बुढ़ापे की फोटो फेस एप के जरिए बना रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने फेस एप के डाउन होने की शि’कायत की है। यूजर्स का कहना है कि फेस एप मंगलवार की आधी रात से ही ठप है।

फेस एप एक फोटो एडिटर एप है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट दिया गया है। यूजर्स फन के लिये एआई की मदद से बुढ़ापे की फोटो बनाते हैं। इस एप में बाल, दाढ़ी और स्माइल का भी फीचर है, लेकिन लोग सबसे ज्यादा ओल्ड एज फीचर का ही इस्तेमाल करते हैं। इसी एक फीचर की वजह से ही यह एप काफी लोकप्रिय हो रहा है।
फेस एप के साथ प्राइवेसी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि फोटो गैलरी का एक्सेस बंद होने के बाद भी यह एप गैलरी से फोटो एक्सेस कर रही है।