हॉलीवुड फिल्म ‘द लॉयन किंग’ फिल्म में ‘किंग खान’ शाहरुख के बेटे आर्यन खान अपना फिल्मी सफर शुरू कर रहे हैं। मंगलवार को बॉलीवुड सितारों के लिए द लॉयन किंग की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी।
फिल्म की इस खास स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। लॉयन किंग से जुड़ी बचपन की हर याद एक एक कर ताजा की।

द लॉयन किंग को 25 साल बाद फिर से नए रंग रूप और नई तकनीक के साथ बनाया गया है। इस बार फिल्म के हिंदी संस्करण में मेन विलेन यानी स्कॉर को आवाज देने वाले आशीष विद्यार्थी भी यहां मौजूद हैं। एक्टर श्रेयस तलपडे ने भी द लॉयन किंग में अपनी आवाज दी है।
फिल्म की स्क्रीनिंग में मशहूर गायिका सुनिधि चौहान भी पहुंची। टीवी एक्टर करणवीर बोहरा भी द लॉयन किंग को देखने अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। फिल्म पद्मावत में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले एक्टर जिम सारभ भी द लॉयन किंग की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे। टीवी एक्टर इकबाल खान अपने परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे।