बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बार इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनकी एक स्पेशल फैन उनका स्कैच बनाती हुई नजर आ रही हैं।
सलमान के फैंस बेहद प्यार करते हैं और अलग अलग तरीके से उनको अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। वहीं सलमान भी अपने फैंस को रिस्पेक्ट और प्यार देने में पीछे नहीं हटते हैं।

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी एक दिव्यांग फैन उनका स्कैच बना रही हैं। इस फैन की खास बात यह है कि वो अपने हाथ नहीं बल्कि पैर से पेंटिंग बना रही हैं। सलमान ने वीडियो को 16 जुलाई को देर रात पोस्ट किया और कैप्शन लिखा- ‘भगवान भला करे.. प्रार्थना और बहुत सारा प्यार!!!’।
स्कैच के पास में ही एक फोन रखा है जिससे फोटो देखकर दिव्यांग फैन उनकी पेंटिंग बना रही है।