11 कर्मचारियों को टिक टॉक वीडियो बनाने के आ’रोप में पद से हटाया गया, सैलरी भी हुई कम

हमेशा टिक टॉक से जुड़ी तमाम तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आप शायद ही अपने ऑफिस में टिक टॉक इस्तेमाल करेंगे।

तेलंगाना की खम्मम नगर निगम (KMC) ने अपने 11 कर्मचारियों को टिक टॉक वीडियो बनाने और ऑफिस के दौरान सोशल मीडिया एप इस्तेमाल करने के आरोप में पद से हटा दिया है और सैलरी भी कम कर दी है।

ADS HERE
ADS HERE

केएमसी के एक वरिष्ट अधिकारी के मुताबिक केएमसी कमिश्नर जे श्रीनिवास राव ने निगम कार्यालय में अपने मौजूदा पदों से 11 आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया और उनके वेतन भी कम किए हैं।

दो’षी कर्मचारियों में पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं। वहीं अधिकारियों को कहना है कि जिन वीडियो को लेकर 11 कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है वे वीडियोज पुराने हैं और उन्हें हाल-फिलहाल में रिकॉर्ड नहीं किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.