मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 30 किमी दूर एक ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर जो भोजपुर के बेतवा नदी के तट पर स्थित है जहां स्थापित है भोलेनाथ का विशाल शिवलिंग. जिसे भक्त भोजेश्वर शिवलिंग के नाम से भी जानते हैं. शिव भक्तों के लिए इस शिवलिंग का महत्व किसी ज्योतिर्लिंग से कम नहीं है. शिव के प्रिय सावन मास की छ’टाओं से सजा और एक छोटी सी पहाड़ी की चोटी पर बना ये मंदिर भारतीय वास्तुकला की अनुपम कृति है जिसका निर्माण एक हजार दस ईसा से एक हजार तीरपन ईसा के मध्य परमार राजा भोज ने कराया था.

इसलिए इस मंदिर का नाम भोजपुर मंदिर पड़ा जिसे भोजेश्वर मंदिर भी कहा जाता है. ये मंदिर कभी भी पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाया. मगर ये भी भोलेनाथ की महिमा ही है कि इस मंदिर में आने वाले किसी भी भक्त की कोई भी मनोकामना कभी भी अधूरी नहीं रहती. प्राचीन काल में भोजपुर को उत्तर भारत का सोमनाथ कहा जाता था और ऐसी मान्यता है कि पांडवों ने अपने अ’ज्ञातवास का कुछ समय यहीं व्यतित किया था.

कहते हैं कि माता कुंती भगवान भोलेनाथ की पूजा के बगैर जल तक ग्र’हण नहीं करती थीं इसलिए अपने अ’ज्ञातवास के दौ’रान भीम ने अपने भाइयों की सहायता से साढ़े 21 फीट ऊंचा विशाल शिवलिंग स्थापित किया था. सावन के महीने और शिव के विशेष दिनों में भोजेश्वर मंदिर में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ता है. इन दिनों में मंदिर में पांच बार आरती का विधान होता है साथ ही मान्यता है कि जो भी कुंवारी कन्याएं 5 सोमवार का व्रत कर यहां भोले भंडारी का आशीर्वाद लेती हैं उन्हें जल्द ही मनचाहे वर की प्राप्ति होती है.

कर्नाटक के कोलार जिले के एक छोटे से गांव काम्मासांदरा में बसा है कोटिलिंगेश्वर धाम. इस मंदिर में प्रवेश करते ही भक्तों की नजरें एक टक केवल मंदिर के आकार को ही निहारती हैं क्योंकि यहां बसा है महादेव का वो रूप जो शायद दुनिया भर में अपनी तरह का इकलौता मंदिर है. यहां मंदिर का आकार ही शिवलिंग के रूप में है जो दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग है. शिवलिंग रूप में इस मंदिर की ऊंचाई 108 फीट है जिसके दर्शन कर श्रद्धालु पूरी तरह से शिवमय हो जाते हैं और इसकी गवाही देते हैं मंदिर के चारों ओर मौजूद करीब 1 करोड़ शिवलिंग.

