बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं । उन्होंने 2018 में हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी की थी ।

निक एक पॉपुलर अमेरिकन चैट शो में पहुंचे थे । इस शो को Martha Stewart और अमेरिकन रैपर Snoop Dogg होस्ट कर रहे थे । शो से निक का वीडियो वायरल हो रहा है । इसमें निक हिंदू वेडिंग और सात फेरों के बारे में बताते नजर आए । निक से हिन्दू शादी की रस्मों के बारे में पूछा गया था ।

इस पर निक कहते हैं, ‘प्रियंका एक बड़ी भारतीय परिवार से है । मेरे साथ तो सिर्फ मेरे भाई थे । हमने जोधपुर में शादी की थी । उमेद भवन पैलेस बेहद खूबसूरत था । वहां अच्छा खाना और अच्छा म्यूजिक था । मैंने सात फेरे लिए । ये सात जन्मों तक साथ रहने की निशानी होती है । मैं किसी अच्छी चीज के लिए बंध गया हूं ।’