सोशल मीडिया पर सेलेब्स खुद के बुढ़ापे की फोटोज पोस्ट कर रहे हैं। भोजपुरी सेलेब्स भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में अब आम्रपाली दुबे और निरहुआ का फोटो सामने आयी है।

ऐसे में अब ट्रेंड के तहत उन्होंने अपनी और निरहुआ की फोटो शेयर की है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फोटो पर टेक्स्ट लिखा है- 2050 में भोजपुरी क्वीन एंड किंग। वहीं इस पोस्ट को आम्रपाली ने कैप्शन लिखा है- ये ऐप मुझे बहुत क्यूट लग रहा है यार।

इस फोटो पर दिनेश लाल यादव ने कमेंट किया है- आप सोनिया गांधी जी की तरह दिख रही हैं। वहीं जवाब में आम्रपाली लिखती हैं- हाहा शुक्रिया, लेकिन आप खुश मत हो, क्योंकि आप मोदी जी की तरह बिल्कुल नहीं दिख रहे हैं।