‘सस्ती एक्टर’ कहने वाले को तापसी पन्नू ने दिया मुंहतो’ड़ जवाब, बोली- तो आप बताए महंगी…

बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी राय रखने में बिल्कुल नहीं चूकतीं । वहीं ट्रोलर्स भी तापसी को जमकर ख’री-खो’टी सुनाते हैं ।

ओम सिंह यादव नाम के टि्वट यूजर ने तापसी के लिए लिखा, ‘तुम एक सस्ती एक्टर हो । तुम्हारी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है ।’

इसके बाद तापसी ने जवाब देते हुए लिखा, ‘ठीक है सर, तो आप मुझे कब थेरेपी सेशन दे रहे हैं । आप कृप्या मुझे बताइए कि महंगे एक्टर कैसे बनते हैं ।

ADS HERE
ADS HERE

तापसी के इस कमेंट के बाद यूजर्स ने उन्हें सराहना शुरू कर दिया । लोगों ने तापसी से कहा कि उन्हें ऐसे लोगों पर ध्यान नहीं देना चाहिए ।

एक यूजर ने लिखा, ‘इन्हें जाने दो तापसी । ये लोग कभी नहीं बदलने वाले । तुम एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस हो, ये तुम्हें पता होना चाहिए ।’

Taapsee Pannu

तापसी ने इस यूजर को भी जवाब दिया । तापसी लिखती हैं, ‘अरे, लेकिन मैं नहीं चाहती कि ये लोग बदलें । ये लोग बड़े मनोरंजक हैं । इन्हें बदलने की बात कहकर इनके ह्यूमर को नहीं मार सकते । ये लोग बहुत अच्छा कंटेंट देते हैं । इस कंटेंट का हमें कैसे इस्तेमाल करना है ये हमारे ऊपर है। तुम्हारे कमेंट के लिए शुक्रिया प्यारी लड़की।’

एक और यूजर लिखते हैं, ‘कुछ लोग कभी नहीं बदलते । तुमने सही कहा कि ये लोग बहुत मनोरंजक होते हैं। तुम जिस तरह से ट्रोलर को जवाब देती हो, अपना ये अंदाज कभी नहीं बदलना ।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.