
सोशल मीडिया पर छाया हुआ है #SareeSwag। चैलेंज में महिलाएं अपनी एक से बढ़कर एक साड़ी में तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। अब इस मामले में पुरुष भी पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी साड़ी वाली एक तस्वीर शेयर की है।

आयुष्मान खुराना ने अपने ट्विटर पर साड़ी पहने हुए एक फोटो शेयर की है। इसमें वो ब्लू साड़ी में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने साड़ी के साथ मैचिंग चूड़ियां भी पहनी हैं। इसमें वे एक टूव्हीलर पर बैठे दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया- ड्रीमगर्ल इस साल के आखिर में #SareeTwitter आयुष्मान इन दिनों एकता कपूर की रॉम-कॉम फिल्म ड्रीम गर्ल में काम कर रहे हैं।

फिल्म में आयुष्मान खुराना का एक ऐसे इंसान का रोल निभा रहे हैं जो महिलाओं की आवाज में बात कर सकता है। फिल्म में उनके साथ नुसरत भरूचा, अरबाज खान, मनजोत सिंह और सुमोना चक्रवर्ती भी हैं।