अदाकारा राधिका आप्टे के किरदार दूसरे अभिनेत्रियों से काफी अलग होते हैं। राधिका खुद को उस कलाकार की लिस्ट में रखती हैं जिसपर किसी तरह का कोई बंधन नहीं है, इसलिए उन्हें बोल्ड सीन देने से कोई गुरेज नहीं है।
राधिका आप्टे इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म द वेडिंग गेस्ट को लेकर खबरों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ स्लमडॉग मिलिनेयर फेम देव पटेल भी हैं। बीते दिनों इस फिल्म का एक बोल्ड सीन लीक हो गया था, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में राधिका ने कहा, फिल्म में उनके कई बेहतरीन सीन हैं लेकिन इस तरह का सीन लीक होना इस बात को दर्शाता है कि हम एक सा’इको समाज में रहते हैं।
एक्ट्रेस ने कहा कि जो सीन लीक हुआ है उसमें मैं और देव पटेल दोनों हैं लेकिन इसे सिर्फ मेरे नाम पर वायरल किया जा रहा है। राधिका ने सवाल किया कि आखिर क्यों इस सीन को देव पटेल के नाम के साथ फैलाया नहीं जा रहा?
